तरनतारन: पुलिस से मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी मनीप्रिंस सिंह, अवैध हथियार बरामद

by | Jan 12, 2026 | Crime

Jan 12, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पुलिस थाना लोपोके के अधीन गांव बोपाराय बाज सिंह में पुलिस और एक आरोपी युवक के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। इस दौरान आरोपी मनीप्रिंस सिंह, निवासी अड्डा नूरदी, जिला तरनतारन, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.पी. (डिटेक्टिव) आदित्य वालिया ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना कंबो पुलिस ने लवजीत सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान सामने आया कि उसका साथी मनीप्रिंस सिंह थाना लोपोके क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान गांव बोपाराय बाज सिंह की ओर से एक सफेद डिजायर कार आती दिखाई दी, जिसमें मनीप्रिंस सवार था। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर उसने गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन कार सड़क से उतर गई। इसके बाद आरोपी ने गाड़ी से उतरकर पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली आरोपी के पैर में लगी।

घायल अवस्था में आरोपी को काबू कर लिया गया। उसके कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्तौल, एक स्विफ्ट कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch