तरनतारन उपचुनाव में AAP की ऐतिहासिक जीत, हरमीत सिंह संधू ने 12,091 वोटों की भारी बढ़त से दर्ज की जीत

by | Nov 14, 2025 | International

Nov 14, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आधिकारिक रूप से सामने आ चुके हैं, और आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। अंतिम 16वें और निर्णायक राउंड में AAP उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने विरोधियों को कड़ी टक्कर देते हुए 12,091 वोटों की भारी लीड के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल की। यह जीत क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का साफ संकेत मानी जा रही है।

आखिरी राउंड के अनुसार, हरमीत सिंह संधू ने कुल 42,649 वोट हासिल किए, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं शिरोमणि अकाली दल (SAD) की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को 30,558 वोट मिले। तीसरे स्थान पर SAD वारिस पंजाब दे के उम्मीदवार मनदीप सिंह रहे, जिन्होंने 19,620 वोट प्राप्त किए। कांग्रेस के उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज चौथे नंबर पर रहे जिन्हें 15,078 वोट मिले। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू 6,239 वोटों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

रूझानों से लेकर अंतिम परिणाम तक, AAP की पकड़ लगातार मजबूत होती गई। शुरूआती राउंड्स में मुकाबला कड़ा जरूर था, लेकिन चौथे राउंड के बाद से ही AAP ने बढ़त बनानी शुरू कर दी, जो अंत तक कायम रही। 16वें राउंड में बढ़त 12 हजार के पार पहुंचते ही संधू की जीत लगभग तय हो गई थी।

AAP समर्थकों में जीत के बाद जश्न का माहौल है। आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी जीत का स्वागत किया। इस उपचुनाव के नतीजों को आने वाले राजनीतिक समीकरणों का संकेत भी माना जा रहा है।

तरनतारन की जनता ने इस जीत के जरिए यह साफ संदेश दे दिया है कि वे विकास आधारित राजनीति के साथ हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने वायरल वीडियो विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch