पंजाब के बड़े बड़े शहरों में बड़ रही ट्रैफिक समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्त आदेश ज़ारी कर दिया है।
जिसके चलते प्रशासन ने ऑटो और ई-रिक्शा को लेकर कड़ा फैसला लिया है। बठिंडा शहर में ऑटो और ई-रिक्शा को लेकर प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाया गया है। जानकारी के अनुसार अब ऑटो और ई-रिक्शा पर कैंची चलेगी। इसके लिए शहर में रेजिस्ट्रेशन का काम शुरू कर दिया गया है।
इसी के तहत अब शहर में 15 साल पुराने ऑटो होंगे स्क्रैप होंगे। प्रशासन द्वारा ही ऑटो और ई-रिक्शा की सीमा तय की जाएगी। वहीं शहर में कितने ऑटो और ई रिक्शा चलेंगे यह भी प्रशासन तय करेगा। इसके साथ ही ऑटो वालों के डोप टेस्ट भी करवाए जाएंगे।