फगवाड़ा में बरामद हुए गौमांस के घिनौने धंधे की आखरी कड़ी तक पहुंचा जाये : मेयर रामपाल उप्पल

by | Jul 4, 2025 | News

Jul 4, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

फगवाड़ा में गौमांस की फैक्टरी और टनों के हिसाब से बरामद हुए गौमांस का पकड़ा जाना अति निंदनीय और संवेदनशील मामला है। यह बात शहर के मेयर रामपाल उप्पल ने मीडिया से वार्तालाप के दौरान कही। उन्होंने गौमांस के घिनौने कारोबार में शामिल लोगों के लिये जहां कड़ी से कड़ी सजा की मांग की, वहीं कहा कि इस मामले की गहन जांच करके गौ हत्या के दोषियों और तस्करो की आखरी कड़ी पर से पर्दा उठाया जाना चाहिये ताकि पता चले कि आखिर यह धंधा कब से और कहां से कहां तक फैला हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि भारत में सनातन धर्म के अनुयायी युगों से गौमाता की पूजा करते आ रहे हैं इसलिए धार्मिक दृष्टिकोण से यह बहुत ही संगीन अपराध है। वे पुलिस के आला अधिकारियों से मांग करते है कि आस्था से जुड़े इस मामले का कोई भी दोषी किसी सूरत में बचना नहीं चाहिए। मेयर उप्पल ने शहरवासियों से भी अपील कर कहा कि अपने इर्द-गिर्द बंद या वीरान पड़ी इमारतों पर कड़ी नजर रखें। क्योंकि अक्सर देखा गया है कि ऐसे घिनौने काम करने के लिए दूर-दराज सुनसान जगहों पर बंद पड़ी इमारतों को ही इस्तेमाल किया जाता है। अगर कहीं कोई संदेह हो अथवा संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई पड़े तो तुरंत पुलिस अथवा कार्पोरेशन को सूचित किया जाये।

 

https://rosybrown-stork-491061.hostingersite.com/phagwara-is-angry-over-cow-meat-issue/

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch