
पंजाब पुलिस के एक SHO पर बड़ा आरोप सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। फिल्लौर थाना प्रभारी SHO भूषण कुमार पर नाबालिग बलात्कार पीड़िता और उसकी मां से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग ने SSP को नोटिस जारी किया है।
सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर संज्ञान
आयोग ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यह दावा किया गया है कि SHO ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय उसके साथ और उसकी मां के साथ अश्लील हरकतें कीं। महिला आयोग ने इस मामले को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई
महिला आयोग ने कहा है कि पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2001 की धारा 12 के तहत उसे ऐसे मामलों में हस्तक्षेप और कार्रवाई करने का अधिकार है। आयोग ने SSP को निर्देश दिया है कि:
-
नाबालिग बलात्कार मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए
-
SHO भूषण कुमार के खिलाफ लगे आरोपों की विस्तृत जांच हो
-
सारी कार्रवाई का स्टेटस रिपोर्ट आयोग को भेजी जाए
-
13 अक्टूबर सुबह 11 बजे आयोग के कार्यालय में SHO और संबंधित DSP की प्रस्तुति सुनिश्चित की जाए
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है।
इस मामले ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।









