मान सरकार में रिश्वतखोरों की शामत, रिश्वत लेते यह अधिकारी गिरफ्तार

by | Mar 31, 2025 | Crime

Mar 31, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब की मान सरकार यानि कि आम आदमी पार्टी की सरकार जोकि पहले ही दिन से पंजाब को बेहतर बनाने में और पंजाब से रिश्वतखोरी को खत्म करने में लगी हुई है। रिश्वतखोरी को खत्म करने के मकसद से ही पंजाब में विजिलेंस की टीम सरकार के आदेशों अनुसार पूरी तरह से महनत कर रही है।

 

रिश्वतखोरी की इस समाप्ती की लड़ी में ही आज़ विजीलेंस की टीम ने  जिला होशियारपुर बुलोवाल पुलिस थाने में तैनात SHO रमन कुमार और उनके अधीनस्थ सहायक ASI गुरदीप सिंह को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, दोनों अधिकारियों ने 1,50,000 रुपए रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंधी जानकारी देते हुए होशियारपुर के असलपुर गांव के निवासी ने ऑनलाइन सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि, उसके भतीजे के खिलाफ उक्त पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट तहत FIR दर्ज थी। उक्त दोनों पुलिस कर्मियों ने उसके बेटे को भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत फंसाने की धमकियां दे रहे थे। इसी बीच SHO ने उसके बेटे को इस मामले से बाहर निकालने के लिए 1,50,000 रुपए रिश्वत मांगे। शिकायतकर्ता ने बार-बार मिन्नतें की जिसके बाद रिश्वत की रकम घटाकर 1 लाख रुपए कर दी।

शिकायतकर्ता ने इस दौरान रिश्वत को लेकर उसके व पुलिसकर्मियों के बीच बातों को रिकार्ड कर लिया, जिसको सबूत के तौर पर विजिलेंस को सौंपा गया। सबूतों के आधार पर जांच करने पर विजिलेंस ने दोनों आरोपियों  के खिलाफ जालंधर रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट की धारा 7 और 7ए, बीएनएस की धारा 61(2) और एनडीपीएस एक्ट की धारा 59 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पुलिस अधिकारियों को कोर्ट में पेश करके आगे की जांच की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch