श्री गुरू नानक देव जी के गुरूपर्व को लेकर अपने मंत्रियों के साथ श्री करतारपुर साहिब में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री चन्नी

by | Nov 19, 2021 | Political

Nov 19, 2021 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

चंडीगढ़ / हनेश मेहता

 

श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशपर्व शुक्रवार को पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया ज़ा रहा है, श्री गुरू नानक देव ज़ी के प्रकाश पर्व के चलते ही बीते दिनी ही श्री करतारपुर साहिब कोरिडोर खोलने की अनुमति भी प्राप्त हुई है। जिसके बाद आज़ पहले दिन श्री गुरू नानक देव जी प्रकाश पर्व के चलते पंजाब के मुख्यंत्री चरनजीत चन्नी अपने परिवार और पूरी कैबनिट के साथ श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए गए।

इस दौरान वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, लोक निर्माण मंत्री विजयइंद्र सिंगला, विधायक हरप्रीत अजनाला एवं बरिंदरजीत सिंह पाहड़ा एवं उनके पारिवारिक सदस्य दोपहर 1 बजे गुरुद्वारा साहिब के पवित्र स्थल पर माथा टेकने के लिए सरहद पार कर गए थे। नतमस्तक होने से पहले मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा करतारपुर कारीडोर खोलने पर केंद्र सरकार का धन्यवाद किया गया।

 

उन्होंने कहा कि वह पंजाब सरकार की ओर से गुरुघर में हाजिरी लगवाने जा रहे हैं। कॉरिडोर दोबारा खुला है, अब सभी गुरु नानक नामलेवा और हिंदुस्तान से जाने वाले अन्य लोगों के लिए मौका मिला है कि वह गुरुघर जाकर आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।

श्री करतारपुर साहिब के दर्शनें दीदार करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पंजाब चरनजीत चन्नी ने सीएम ने कहा कि पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब की संगत और लोगों ने उन्हें काफी प्यार दिया है। राज्य सरकार जल्द ही राज्य भर से मुफ्त बसें शुरू करेगी ताकि तीर्थयात्री इस पवित्र स्थान पर दर्शन कर सकें। ये बसें श्री करतारपुर साहिब जाने की अनुमति प्राप्त तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए कॉरिडोर तक चलेंगी। 

 

पंजाब सरकार राज्य के हर तबके की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम चन्नी ने कहा कि वह दोनों देशों की सरकारों से अपील करते हैं कि श्रद्धालुओं के लिए वीजा की प्रक्रिया को बहुत छोटा और सरल किया जाए। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों की सरकारों से व्यापार शुरू करने का निवेदन करते हैं। 

 

 

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

पंजाब में आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: लुधियाना और अमृतसर के कई इलाकों में 15 मिनट तक बंद रहेगी बिजली

पंजाब में आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: लुधियाना और अमृतसर के कई इलाकों में 15 मिनट तक बंद रहेगी बिजली

पंजाब में आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को लुधियाना और अमृतसर में बड़े स्तर पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक चलेगा, जिसमें चयनित इलाकों को पूरी तरह अंधेरे में रखा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch