पंजाब में आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: लुधियाना और अमृतसर के कई इलाकों में 15 मिनट तक बंद रहेगी बिजली

by | Apr 22, 2026 | National

Apr 22, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को लुधियाना और अमृतसर में बड़े स्तर पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक चलेगा, जिसमें चयनित इलाकों को पूरी तरह अंधेरे में रखा जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, अमृतसर के पाइटेक्स ग्राउंड (रणजीत एवेन्यू) और लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) सहित अगर नगर के PSPCL डिवीजन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में यह ड्रिल की जाएगी। इसका उद्देश्य वास्तविक आपात स्थिति जैसी परिस्थितियों में प्रशासन की तत्परता और समन्वय क्षमता को परखना है।

ड्रिल से पहले शाम 7:55 बजे सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जाएगा। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों से भी पब्लिक अनाउंसमेंट किए जाएंगे। सायरन बजते ही PSPCL द्वारा संबंधित क्षेत्रों की बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी जाएगी, जिससे पूर्ण ब्लैकआउट सुनिश्चित किया जा सके।

इस अभ्यास में NDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस और NCC जैसी एजेंसियां संयुक्त रूप से भाग लेंगी। सभी टीमें मिलकर रियल-टाइम इमरजेंसी रिस्पॉन्स का अभ्यास करेंगी।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान पूरा सहयोग करें। लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी लाइटें बंद रखें, जनरेटर या इनवर्टर का उपयोग न करें और टॉर्च या मोमबत्ती भी न जलाएं। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और घबराने की बजाय संयम बनाए रखने की सलाह दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि यह केवल एक अभ्यास है, जिसका मकसद किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए सिस्टम और आम जनता की तैयारी को मजबूत करना है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

कहते हैं किस्मत कब और कैसे बदल जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कुछ पंजाब के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव साऊपुर (बड़ीवाल) निवासी किसान कुलविंदर सिंह के साथ हुआ, जिन्होंने महज 200 रुपए की लॉटरी टिकट खरीदकर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम अपने नाम कर लिया। जानकारी...

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

पंजाब में जहां इन दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा शहर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को...

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। संत-महापुरुषों की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

‘पंजाब ने भाजपा को दिखाया आईना’— धूरी रैली को लेकर हरपाल चीमा का बड़ा हमला

‘पंजाब ने भाजपा को दिखाया आईना’— धूरी रैली को लेकर हरपाल चीमा का बड़ा हमला

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने धूरी में आयोजित भाजपा की जनसभा को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेतृत्व पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि धूरी रैली में जनता की बेहद कम मौजूदगी ने पंजाब में भाजपा की वास्तविक स्थिति को उजागर कर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch