अमन गुप्ता जालंधर जालंधर के एक मोहल्ले में शराब रखकर बेचने का विरोध करना एक युवक को इतना महंगा पड़ा कि शराब तस्करों ने उस पर हमला ही कर दिया। इस संबंधी पत्रकारों को संबोधन करते हुए अमित पुत्र राजेश वर्मा निवासी खिंगरा गेट ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसके मोहल्ले में सनी उर्फ तोता, पारस, भिंडी नामक युवक मोहल्ले में शराब रखकर बेच रहे थे। जब अमित ने इसका विरोध किया तो उन्होंने बुधवार को तेजधार हथियारों से हमला करके उसे घायल कर दिया। अमित ने बताया कि जब हमला होने के बाद जब वह सिविल हस्पताल में ईलाज़ के लिए गया तो वहां पर भी सनी वर्मा ने उस पर दोबारा हमला करने की कोशिश की जब इस घटना की जानकारी थाना नंबर 3 के पुलिस को दी गई तो पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं थी। अमित ने बताया कि उस पर हमला करने वाले लोग उनको जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है आरोपियों के खिलाफ कारवाई की जाएl
पंजाबी संगीत जगत को बड़ा झटका: गीतकार चन्न गोराया का निधन
पंजाबी संगीत उद्योग से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गीतकार चन्न गोराया का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। गोराया (जालंधर) के रहने वाले चन्न गोराया उन चुनिंदा लेखकों में शामिल थे, जिन्होंने अपने शब्दों से...






