स्कूल वैन की कार से टक्कर, चालक पर नशे का आरोप, बच्चों में दहशत

by | Feb 6, 2026 | News

Feb 6, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

शहर में बच्चों से भरी Lord Mahavira Jain Public School की स्कूल वैन ने एक स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक ने कुछ दूरी पर जाकर वैन को रुकवाया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और भारी हंगामा देखने को मिला।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वैन चालक ने नशे का सेवन किया हुआ था। लोगों का कहना है कि चालक ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। जब बच्चों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि रोजाना चलाने वाला ड्राइवर कोई और है। बच्चों ने बताया कि उस दिन सन्नी नाम का व्यक्ति वैन चलाकर उन्हें लेने आया था। कुछ बच्चों ने कैमरे के सामने ड्राइवर की गलती भी मानी।

घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल वैन के नियमित चालक रूपिंदर सिंह को मौके पर बुलाया गया। रूपिंदर सिंह ने बताया कि वह बीमार थे, इसलिए उन्होंने सन्नी को बच्चों को लेने भेजा था। उन्होंने कहा कि सन्नी पहले भी बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने का काम करता रहा है।

हंगामे के बीच लोगों ने बच्चों के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद कुछ अभिभावक मौके पर पहुंच गए और अपने बच्चों को साथ ले गए। स्थिति शांत होने के बाद बाकी बच्चों को दूसरी वैन से स्कूल भेजा गया।

रूपिंदर सिंह ने नशे के आरोपों पर कहा कि चालक रो रहा था और वह खुद दो साल से स्कूल वैन चला रहे हैं। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
40 साल बाद पंजाब में राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप, जालंधर बनेगा खेलों का केंद्र

40 साल बाद पंजाब में राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप, जालंधर बनेगा खेलों का केंद्र

पंजाब में खेलों को नया आयाम मिलने जा रहा है। करीब 40 साल बाद राज्य में राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित होने जा रही है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने 38वीं सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी पंजाब को सौंपी है, जिससे राज्य में खेल...

भगवंत मान का बड़ा बयान—‘शहीदों को भूलकर नेताओं ने बनाए अपने स्मारक’, भारत रत्न पर फिर उठी मांग

भगवंत मान का बड़ा बयान—‘शहीदों को भूलकर नेताओं ने बनाए अपने स्मारक’, भारत रत्न पर फिर उठी मांग

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खटकड़ कलां और हुसैनीवाला में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बंगा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक नेताओं ने...

पंजाब में ISI लिंक का खुलासा: श्री मुक्तसर साहिब में 2 जासूस गिरफ्तार, सेना की गोपनीय जानकारी कर रहे थे लीक

पंजाब में ISI लिंक का खुलासा: श्री मुक्तसर साहिब में 2 जासूस गिरफ्तार, सेना की गोपनीय जानकारी कर रहे थे लीक

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक कर रहे थे। यह कार्रवाई राज्य में चल रही गैंगस्टर और...

शहीद दिवस पर गरजे भगवंत मान, भगत सिंह को भारत रत्न न मिलने पर उठाए सवाल

शहीद दिवस पर गरजे भगवंत मान, भगत सिंह को भारत रत्न न मिलने पर उठाए सवाल

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। इस मौके पर उन्होंने एक बार फिर इन महान क्रांतिकारियों को ‘भारत...

फगवाड़ा में अकाली दल को झटका: ब्लॉक समिति सदस्य बलबीर कौर 50 परिवारों सहित AAP में शामिल

फगवाड़ा में अकाली दल को झटका: ब्लॉक समिति सदस्य बलबीर कौर 50 परिवारों सहित AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में फगवाड़ा से एक अहम राजनीतिक बदलाव सामने आया है। अकाली दल से जुड़ी ब्लॉक समिति सदस्य बलबीर कौर (जोन नंबर-1, डुमेली) ने करीब 50 परिवारों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। इस घटनाक्रम को क्षेत्र में AAP के बढ़ते प्रभाव के रूप में देखा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch