सीएम भगवंत मान ने पंजाब के लोक सभा चुनाव को लेकर संभाली कमान

by | Apr 5, 2024 | Political

Apr 5, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मैराथन बैठकें चल रही हैं। सी.एम. मान आज श्री फतेहगढ़ साहिब के संसदीय क्षेत्र के विधायकों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं और रणनीति तय की और उन्हें अपनी तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बैठक में पार्टी प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह जीपी भी शामिल हुए।

सी.एम. मान की रिहायश पर हुई इस बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार और रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने सभी विधायकों को निर्देश दिए कि पार्टी द्वारा पंजाबियों के प्रति किए गए कार्यों का जोर-शोर से प्रचार किया जाए ताकि श्री फतेहगढ़ साहिब हलके की जीत सुनिश्चित की जा सके।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद रणनीति बना रहे हैं। वे हर लोकसभा सीट के उम्मीदवारों और वहां की विधानसभा सीटों का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों के साथ मिलकर चुनावी योजना बना रहे हैं। सी.एम. मान के मार्गदर्शन में हो रही इन बैठकों में हर लोकसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग रणनीति बनाई जा रही है। हर सीट पर पार्टी अलग-अलग मुद्दे उठाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले गत दिन सी.एम. मान ने संगरूर, फरीदकोट और पटियाला हलके के विधायकों के साथ मीटिंग की थी।    

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
डीज़ल-पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी पर भड़के कुलदीप धालीवाल, बोले- मोदी सरकार का फैसला पंजाब और किसान विरोधी

डीज़ल-पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी पर भड़के कुलदीप धालीवाल, बोले- मोदी सरकार का फैसला पंजाब और किसान विरोधी

आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक Kuldeep Singh Dhaliwal ने केंद्र सरकार द्वारा डीज़ल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुलदीप धालीवाल ने कहा कि मोदी सरकार का...

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो रिश्वत मामला: CBI FIR में विजीलैंस चीफ का नाम आने से मचा हड़कंप

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो रिश्वत मामला: CBI FIR में विजीलैंस चीफ का नाम आने से मचा हड़कंप

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले ने अब बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक रूप ले लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI द्वारा दर्ज एफआईआर में पंजाब विजीलैंस चीफ Sharad Satya Chauhan का नाम सामने आने के बाद पंजाब के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यह...

तेल कीमतों पर भाजपा पर बरसे अमन अरोड़ा, बोले- पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद जनता पर डाला महंगाई का बोझ

तेल कीमतों पर भाजपा पर बरसे अमन अरोड़ा, बोले- पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद जनता पर डाला महंगाई का बोझ

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने पेट्रोल, डीज़ल, सीएनजी और एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार ने तेल की कीमतें बढ़ाकर आम लोगों,...

बरनाला में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग, कच्चा कॉलेज रोड पर गोलियां चलने से दहशत; युवक गंभीर घायल

बरनाला में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग, कच्चा कॉलेज रोड पर गोलियां चलने से दहशत; युवक गंभीर घायल

पंजाब के बरनाला में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कच्चा कॉलेज रोड पर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को घेरकर उस पर गोलियां चला दीं। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी...

विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी लाखों मरीजों का सहारा, 98 वर्षीय बुजुर्ग भी उठा रहे लाभ

विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी लाखों मरीजों का सहारा, 98 वर्षीय बुजुर्ग भी उठा रहे लाभ

विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और उससे जुड़ी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। भगवंत मान सरकार की यह योजना खासतौर पर 40 से 90 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch