सड़क पर चलने वाले वाहन चालक हो ज़ाओ सावधान ! अब छोटी सी गलती से होगा मोटा जुर्माना

by | Sep 27, 2024 | News

Sep 27, 2024 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

अगर आप भी सड़क पर रोज़ाना निकलते है और वाहन चलाते है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है क्योंकि अब वाहन चलाने के नियमों में अगर छोटी सी गलती भी आपने कर दी तो आपको मोटा जुर्माना होने वाला है।

 

गौर हो कि जहां सड़क पर दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट नहीं पहनना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हैं। उधर हेलमेट सही ढंग नहीं पहनने पर एक नया फरमान जारी हो गया है कि अगर हेलमेट सही तरीके से नहीं पहना गया तो 1,000 या 2,000 रुपए का जुर्माना देना पड़ेगा। यह कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 194डी एमवीए के तहत की जाएगी।

 

दोपहिया वाहनों पर ये नियम लागू होते हैं। अगर आप ने हेलमेट पहना तो है ध्यान दें कि वह अच्छी तरह से आपके सिर पर पहना गया है।  हेलमेट पहनने के बाद स्ट्रिप लगाना भी याद रखें। कई बार हेलमेट में स्ट्रिप का लॉक नहीं होता ऐसा ही स्ट्रिप खुली होती है या टूटी होती है। अगर सिर पर बांधने वाली पट्टी को कसना भी जरूरी है। वहीं हेलमेट पर आई.एस.आई. का मार्क होना चाहिए। स्कूटर या बाइक चलाते समय आई.एस.आई. मार्क वाला ही हेलमेट पहनना होगा। अगर उक्त नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो आपको 1,000 या 2,000 रुपए का चालान कटेगा।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch