सांसद राघव चड्ढा ने महाकुंभ के दौरान फ्लाइट किरायों में मनमानी पर उठाए सवाल, कहा- श्रद्धालुओं की आस्था के साथ हो रहा खिलवाड़

by | Jan 28, 2025 | National

Jan 28, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान फ्लाइट कंपनियों की तरफ से किरायों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

सांसद राघव चड्ढा के मुताबिक, महाकुंभ, सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए आस्था और अध्यात्म का सबसे बड़ा पर्व है। । इस दुर्लभ संयोग में, जब 144 वर्षों के बाद महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में हो रहा है, लाखों-करोड़ों श्रद्धालु स्नान, साधना और तपस्या के लिए देश और विदेश से तीर्थराज प्रयागराज पहुंचने की इच्छा रखते हैं। लेकिन ये फ्लाइट कंपनियां इस पवित्र आयोजन को अनुचित लाभ कमाने का अवसर मान रही हैं। फ्लाइट कंपनियों की मनमानी और मुनाफाखोरी ने श्रद्धालुओं की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

फ्लाइट किरायों में भारी बढ़ोतरी
सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आम दिनों में जो फ्लाइट का किराया 5000 से 8000 रुपये तक होता था, वह महाकुंभ के दौरान बढ़कर 50000 से 60000 रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा, “यह आस्था और पवित्रता के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं को लूटने जैसा है। लाखों श्रद्धालु, जो महाकुंभ में शामिल होना चाहते थे, वे इन बढ़े हुए किरायों की वजह से निराश हो रहे हैं।”

फ्लाइट कंपनियों पर निशाना साधते हुए राघव चड्ढा ने कहा, “ये कंपनियां फायदे के चक्कर में अधर्म कर रही हैं। श्रद्धालुओं की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता। उन्होंने इसे आस्था और धर्म का अपमान बताया है। ऐसे में, इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देना आवश्यक है।”

सरकार से कार्रवाई की अपील
सांसद राघव चड्ढा ने सरकार से आग्रह किया है कि वह इन फ्लाइट कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाएं और श्रद्धालुओं को सस्ती दरों पर यात्रा करने का अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा, “पहले जब हमने एयरपोर्ट कैफे में यात्रियों से लूट का मुद्दा उठाया था, तो सरकार ने सुनवाई करते हुए किफायती दामों पर “उड़ान कैंटीन” की व्यवस्था करते हुए यात्रियों के लिए किफायती कीमतों पर भोजन की व्यवस्था की थी। इसी तरह, महाकुंभ के दौरान भी श्रद्धालुओं को राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “श्रद्धालुओं की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस मुद्दे पर तत्काल कदम उठाए।”

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को ऐसे कदम उठाने चाहिए, जो आने वाले समय में भी यात्रियों को राहत प्रदान कर सकें और महाकुंभ जैसे आयोजनों को सभी के लिए सुलभ बनाएं।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch