मान सरकार का भ्रष्टाचार पर नकेल: एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मी 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार : हरपाल चीमा

by | May 27, 2025 | States

May 27, 2025 | States

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रत्यक्ष निगरानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के आदेश पर विजिलेंस ब्यूरो ने एक नाबालिग के जब्त फोन से जुड़े मामले में ₹1 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, फाजिल्का के एसएचओ सहित चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए कहा, “चाहे अधिकारी किसी भी स्तर का हो या मंत्री- विधायक हो, आईएएस/पीसीएस अधिकारी हो, भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब पंजाब में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। हमारी सरकार ईमानदार और पारदर्शी शासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

यह मामला तब सामने आया जब एक 17 वर्षीय लड़का दिलराज सिंह के पिता धरमिंदर सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, फाजिल्का द्वारा रिश्वत मांगने के सबूत के साथ मुख्यमंत्री से संपर्क किया। साइबर की शिकायत के बाद थाने ने नाबालिग का फोन भी जब्त कर लिया था। परिवार द्वारा मामले को सुलझाने के बार-बार प्रयासों के बावजूद, उन्हें मामला निपटाने के लिए रिश्वत देने पर मजबूर किया जा रहा था।

चीमा ने विजिलेंस ब्यूरो के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “यह मामला भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब की आप सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। इस मामले में की गई त्वरित कार्रवाई साबित करती है कि मान सरकार आम नागरिक के न्याय के लिए हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित कर रही है।”

गिरफ्तार अधिकारियों में एसएचओ, एक रीडर और दो कांस्टेबल शामिल हैं। सभी हिरासत में हैं और कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। चीमा ने कहा कि पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेगी।

चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में कई पहल शुरू की हैं। आप सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार,  गोलीबारी मामले में चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया

अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार, गोलीबारी मामले में चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया

अकाली दल के नेता नरदेव सिंह बॉबी मान को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने की। सूत्रों के अनुसार, बॉबी मान को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर 2024 में हुई झड़प के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। इस झड़प के...

फाजिल्का में फिरौती मांगने वाले शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों घायल

फाजिल्का में फिरौती मांगने वाले शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों घायल

फाजिल्का में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर जवाबी फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के लाधुका क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल शूटरों को तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस...

NHAI ने लॉन्च किया FASTag वार्षिक पास, 3,000 रुपये में 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ

NHAI ने लॉन्च किया FASTag वार्षिक पास, 3,000 रुपये में 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 15 अगस्त 2025 को FASTag वार्षिक पास की शुरुआत की है। इस पास के तहत निजी वाहन मालिक 3,000 रुपये देकर एक साल में अधिकतम 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ उठा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, लॉन्च के पहले कुछ दिनों में ही 5 लाख से अधिक...

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल का सराहनीय सामाजिक प्रयास

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल का सराहनीय सामाजिक प्रयास

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल द्वारा चेयरपर्सन श्रीमती मनप्रीत कौर भोगल के नेतृत्व में और यूथ वॉयस फाउंडेशन के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री एकत्रित की गई। इस राहत सामग्री को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज हरनूर सिंह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch