आप’ विधायकों-मंत्रियों का ‘नशा मुक्ति यात्रा’ लगातार जारी

by | May 27, 2025 | National

May 27, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेताओं विधायकों और मंत्रियों द्वारा पूरे पंजाब में चलाई जा रही ‘नशा मुक्ति यात्रा’ आज भी जारी रही। मंगलवार को पार्टी के विधायकों- मंत्रियों ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों गांवों में जाकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया और इससे संबंधित दर्जनों कार्यक्रमों को संबोधित किया।

नशा मुक्ति कार्यक्रम के दौरान विधायकों और मंत्रियों ने स्थानीय लोगों से आप सरकार द्वारा राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ का समर्थन करने एवं अपने-अपने गांवों से नशा को खत्म करने के लिए सरकार का सहयोग करने की अपील की।

यात्रा के दौरान आप नेताओं ने लोगों को नशा न करने, नशा तस्करों का सामूहिक रूप से बहिष्कार करने एवं तस्करों को कानूनी प्रक्रिया में किसी भी तरह का सहयोग नहीं करने, खासकर जमानत नहीं कराने की शपथ दिलाई। गांवों के लोगों में भी यात्रा के प्रति बेहद उत्साह देखने को मिला। लोग खुद हजारों की संख्या में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ में शामिल हुए और और मुहिम में सहयोग करने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम के दौरान आज भी कई पंचायतों ने अपने गांव के नशा मुक्त होने की औपचारिक घोषणा की। विधायकों-मंत्रियों ने ऐसे पंचायतों को सरकार द्वारा सम्मानित करने और गांव के विकास के लिए विशेष आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु में, मंत्री कुलदीप धालीवाल ने अजनाला में, लालचंद कटारुचक ने भोआ में, मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां साहनेवाल में और मंत्री लालजीत भुल्लर ने अपने विधानसभा क्षेत्र पट्टी के विभिन्न गांवों में नशे को लेकर आज व्यापक अभियान चलाया। इनके अलावा भी कई मंत्रियों और लगभग सभी विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली।

अभियान के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री लालजीत भुल्लर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशा तस्करों को किसी भी तरह का कोई सहयोग न करें। उसका सामूहिक रूप से बहिष्कार करें। ये लोग किसी के सगे नहीं होते। इन्होंने जो संपत्तियां बनाईं है वह आमलोगों के घर उजाड़ कर बनाए हैं। ऐसे लोगों को भगवान भी माफ़ नहीं करते।

उन्होंने कहा कि नशे के लिए अब पंजाब में कोई जगह नहीं है। नशा तस्कर या तो पंजाब छोड़ दें या अपना धंधा, नहीं तो पुलिस कार्रवाई और जेल जाने के लिए तैयार रहें। मंत्री ने कहा कि जिस रफ्तार से नशा और नशा तस्करों का खात्मा हो रहा है उसे देखकर मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि जल्द ही पंजाब पूरी तरह नशा मुक्त राज्य बनेगा।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

भगवंत सिंह मान ने पंजाब के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही...

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कनाडा में उनके कैफे के नजदीक फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, “चाय सुट्टा बार” नामक कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह कैफे कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के बिल्कुल पास स्थित बताया जा रहा...

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग ने आज लुधियाना के घंटाघर चौक पर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर कड़ा रोष जताया। प्रदर्शन में विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह...

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक रजनीश के साथ कार में एक युवती भी सवार थी, जिसकी पहचान को लेकर बना रहस्य अब लगभग सुलझ गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार खाई में गिर गई थी,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch