राजिंद्रा अस्पताल में सनसनी : आवारा कुत्ते के मुंह में मिला नवजात शिशु का सिर, लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

by | Aug 27, 2025 | Crime

Aug 27, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पटियाला : शहर के सबसे बड़े राजिंद्रा अस्पताल में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक आवारा कुत्ता अस्पताल परिसर में नवजात शिशु का सिर मुंह में दबाकर पहुंच गया। यह नज़ारा देखकर अस्पताल में मौजूद मरीज, परिजन और स्टाफ दहशत में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह दृश्य बेहद भयावह था और देखते ही देखते अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार नवजात का सिर अस्पताल परिसर में कैसे पहुंचा और यह घटना कहाँ से जुड़ी हुई है।

अस्पताल प्रशासन पर सवाल

राजिंद्रा अस्पताल पूरे मालवा क्षेत्र का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल माना जाता है, जहाँ रोज़ाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में इस तरह की घटना होना सुरक्षा और सफाई व्यवस्था दोनों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को लेकर लोगों में गुस्सा है।

पुलिस जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात शिशु का सिर अस्पताल परिसर में कैसे पहुंचा। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन को सभी नवजात शिशुओं के रिकॉर्ड की जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और दोषी चाहे जो भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री का संज्ञान

मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने भी तुरंत संज्ञान लिया और अस्पताल प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मंत्री ने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच होगी और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक तेज बहाव में बहने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch