राजा वड़िंग का विवादित बयान फिर सुर्खियों में, कपूरथला पुलिस ने रिपोर्ट SC कमीशन को सौंपी

by | Nov 12, 2025 | National

Nov 12, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एक बार फिर विवादों में हैं। तरनतारन उपचुनाव के दौरान दिए गए विवादित बयान के मामले में अब पुलिस ने जांच रिपोर्ट पंजाब अनुसूचित जाति आयोग (SC Commission) को सौंप दी है।

दरअसल, राजा वड़िंग ने उपचुनाव प्रचार के दौरान पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया था। इस बयान के बाद बूटा सिंह के पुत्र सरबजोत सिंह सिद्धू ने एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा को औपचारिक शिकायत दी थी।

विवाद बढ़ने के बाद राजा वड़िंग ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। बावजूद इसके, पंजाब अनुसूचित जाति आयोग ने इस मामले का स्वयं संज्ञान लेते हुए राजा वड़िंग को सात दिन के भीतर लिखित जवाब देने के आदेश जारी किए थे।

इसके साथ ही आयोग ने तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को भी निर्देश दिए थे कि वे एक सप्ताह के भीतर इस प्रकरण में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करें। अब कपूरथला पुलिस द्वारा यह रिपोर्ट आयोग को सौंपे जाने के बाद संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस मामले में अगली कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो सकती है।

यह मामला एक बार फिर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है, और कांग्रेस नेता वड़िंग पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने वायरल वीडियो विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch