राज़ा का कांग्रेस को ज़ोरदार झटका, आप में हुए शामिल

by | Dec 10, 2024 | Political

Dec 10, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पूर्व मेयर जगदीश राजा ने कांग्रेस को जोर का झटका धीरे से दिया। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की सारी रणनीति व योजनाओं की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। अपने और अपनी पत्नी अनीता राज के वार्ड में जनता के बीच अच्छी पकड़ रखने वाले जगदीश राजा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। अंदर की बात यह थी कि 2022 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार से पार्टी अंदरखाते राजा से बेहद खफा थी।

जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने तो साफ तौर पर कहा था कि राजा के भीतरघात के कारण ही वह सैंट्रल हलके की सीट हारे थे। कांग्रेस हाईकमान ने भी घोषणा कर दी थी कि जिन-जिन नेताओं ने भीतरघात किया था, उन्हें टिकट नहीं दी जाएगी मगर जगदीश राजा और उनकी पत्नी अनीता राजा फिर भी बेहद आश्वस्त थे कि कांग्रेस उनकी टिकट नहीं काटेगी क्योंकि दोनों अपने-अपने वार्ड में जीतने का मादा रखते थे तो उनकी एक पकड़ और पहचान भी वार्ड में अच्छी थी मगर जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने राजा व उनकी पत्नी की टिकट कटवाने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था और पार्टी हाईकमान ने भी लगभग इस पर मुहर लगा दी थी।

ऐसा लग रहा था कि दोनों पति-पत्नी की टिकट काटी जा सकती है। इस बात को पूर्व मेयर जगदीश राजा अच्छी तरह भांप गए थे। इससे पहले कि कांग्रेस हाईकमान उनकी टिकट काटने का कदम उठाती, उससे पहले राजा ने ही कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका दे दिया। अपनी पत्नी अनीता राजा के साथ राजा ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस ज्वाइनिंग से शहर की राजनीति में हलचल मच गई। अचानक से कांग्रेस के सारे समीकरण बिगड़ गए।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch