पंजाब की महिलाओं को 1100 रुपये हर महीने, सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान

by | Sep 21, 2025 | International

Sep 21, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में यह ऐलान किया। उन्होंने साफ कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार इस योजना को पूरी गंभीरता से लागू करने जा रही है और महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता है।

सीएम ने भरोसा दिलाया कि यह वादा किसी भी हालत में अधूरा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल गृहिणियों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि वे अपने दैनिक जीवन में आत्मनिर्भर भी बनेंगी।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले वादा किया था कि पंजाब की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के साथ हर महीने 1100 रुपये दिए जाएंगे। अब सरकार इस दिशा में ठोस कदम बढ़ाते हुए इस वादे को हकीकत में बदलने जा रही है।

👉 सीएम भगवंत मान का बयान:
“महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है। यह वादा किसी भी हालत में अधूरा नहीं रहेगा।”

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की चेतावनी: “युद्ध लंबा चला तो भारत पर गहरा असर”

पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की चेतावनी: “युद्ध लंबा चला तो भारत पर गहरा असर”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संभावित युद्ध को लेकर राज्यसभा में गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष लंबा चला, तो इसके वैश्विक और भारत पर व्यापक असर होंगे। करीब 21 मिनट के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री...

पंजाब की ‘खेल क्रांति’: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका राज्य, हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

पंजाब की ‘खेल क्रांति’: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका राज्य, हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

पंजाब में भगवंत सिंह मान सरकार की ‘खेल क्रांति’ अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी है। राज्य न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल नक्शे पर तेजी से उभर रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल’ कार्यक्रम के तहत खेल विभाग का रिपोर्ट कार्ड...

इच्छामृत्यु का ऐतिहासिक मामला: 13 साल से कोमा में युवक ने AIIMS में तोड़ा दम

इच्छामृत्यु का ऐतिहासिक मामला: 13 साल से कोमा में युवक ने AIIMS में तोड़ा दम

नई दिल्ली: देश में इच्छामृत्यु से जुड़ा एक ऐतिहासिक मामला सामने आया है। 31 वर्षीय हरिश राणा, जो पिछले 13 वर्षों से कोमा में थे, ने दिल्ली के AIIMS में अंतिम सांस ली। सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दी थी। हरिश को AIIMS...

वित्तीय बिल 2026 पर कंग का हमला: महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार घिरी

वित्तीय बिल 2026 पर कंग का हमला: महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार घिरी

नई दिल्ली/चंडीगढ़: वित्तीय बिल 2026 पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में किए गए आर्थिक विकास के दावे “खोखले” साबित हुए हैं और जमीनी स्तर पर हालात...

⚖️ पंजाब में FIR डाउनलोड अब पेड: ऑनलाइन कॉपी के लिए 80 रुपये शुल्क लागू

⚖️ पंजाब में FIR डाउनलोड अब पेड: ऑनलाइन कॉपी के लिए 80 रुपये शुल्क लागू

पंजाब सरकार ने पुलिसिंग और डिजिटल सेवाओं में बड़ा बदलाव करते हुए FIR की ऑनलाइन कॉपी डाउनलोड करने पर शुल्क लागू कर दिया है। अब पंजाब पुलिस के PP Saanjh पोर्टल से FIR डाउनलोड करने के लिए 80 रुपये फीस देनी होगी। यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पहले यह सुविधा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch