पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की चेतावनी: “युद्ध लंबा चला तो भारत पर गहरा असर”

by | Mar 24, 2026 | International

Mar 24, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संभावित युद्ध को लेकर राज्यसभा में गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष लंबा चला, तो इसके वैश्विक और भारत पर व्यापक असर होंगे।

करीब 21 मिनट के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाला समय भारत के लिए बड़ी परीक्षा साबित हो सकता है। ऐसे हालात में केंद्र और राज्यों को “टीम इंडिया” की भावना से मिलकर काम करना होगा।

PM मोदी ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में भारतीय जहाज और क्रू फंसे हुए हैं, जिससे चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इस संकट के कारण भारत के व्यापारिक रास्ते प्रभावित हो रहे हैं और तेल, गैस तथा उर्वरक जैसी जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पर असर पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाल के दिनों में कई देशों से कच्चे तेल और LPG से भरे जहाज भारत पहुंचे हैं और सरकार लगातार आपूर्ति बनाए रखने के प्रयास कर रही है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हालात लंबे समय तक ऐसे ही रहे तो देश को आर्थिक और सप्लाई संकट का सामना करना पड़ सकता है।

प्रधानमंत्री ने राज्यों से अपील की कि वे जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त नजर रखें और किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों के संयुक्त प्रयासों से ही इस चुनौती से निपटा जा सकता है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch