पंजाब में भारी बारिश का कहर, मौसम विभाग ने 4 दिनों का येलो अलर्ट जारी किया

by | Aug 24, 2025 | National

Aug 24, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जालंधर सहित कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

कब-कब अलर्ट रहेगा?

  • 24 अगस्त : जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, रूपनगर, नवांशहर, गुरदासपुर, पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी।

  • 25 अगस्त : होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर और पठानकोट में येलो अलर्ट

  • 26 और 27 अगस्त : पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

क्यों बढ़ी चिंता?

भारी बारिश के कारण पंजाब में हालात बिगड़ सकते हैं।

  • डैम और दरियाओं का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

  • निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है।

  • लगातार डैम से पानी छोड़े जाने के चलते अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर और मोगा के हालात गंभीर बने हुए हैं।

प्रशासन की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। निचले इलाकों के निवासियों से कहा गया है कि वे मौसम पर नजर रखें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

क्या होता है Yellow Alert

पंजाब में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें इसका मतलब

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बीच पहुंचकर पहले उनकी पहचान पूछी और फिर दो हिंदू मजदूरों को अलग कर गोली मार दी।...

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

Get In Touch
close slider

Get In Touch