पंजाब में 13 जनवरी तक घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

by | Jan 9, 2026 | States

Jan 9, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने पंजाब के लिए 9 जनवरी से 13 जनवरी तक जिलेवार मौसम चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में घना और कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा छाए रहने के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। इसको लेकर पंजाब और चंडीगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो 13 जनवरी यानी लोहड़ी तक प्रभावी रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि इस समय पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 और 10 जनवरी को गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में शीतलहर के साथ घना कोहरा ज्यादा असर दिखा सकता है। वहीं फिरोजपुर, मोगा और फरीदकोट जैसे कुछ पश्चिमी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है।

11 से 13 जनवरी के दौरान दक्षिण और पश्चिमी पंजाब के कुछ जिलों में मौसम में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन मध्य और पूर्वी पंजाब में सुबह के समय घना कोहरा बना रहेगा। इससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, धीमी गति रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें। किसानों को भी मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए खेती से जुड़े निर्णय लेने की सलाह दी गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति रंग लाई, पुलिस को बड़ी सफलता: कुलदीप सिंह धालीवाल

गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति रंग लाई, पुलिस को बड़ी सफलता: कुलदीप सिंह धालीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में प्रदेश में गैंगस्टरवाद के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति अब ज़मीन पर साफ दिखाई देने लगी है। उन्होंने बताया कि अमृतसर में हुए सरपंच जरनैल...

पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटे बेहद संवेदनशील हैं, इस दौरान राज्य के कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार...

गैंगस्टरों के खिलाफ मान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, अपराधियों पर होगी निर्णायक कार्रवाई: आप

गैंगस्टरों के खिलाफ मान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, अपराधियों पर होगी निर्णायक कार्रवाई: आप

आम आदमी पार्टी पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पंजाब पूरी तरह सुरक्षित है और राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा,...

मकर संक्रांति पर खुलेंगे वैष्णो देवी की पुरानी गुफा के कपाट, विधिवत पूजा के बाद होंगे दर्शन

मकर संक्रांति पर खुलेंगे वैष्णो देवी की पुरानी गुफा के कपाट, विधिवत पूजा के बाद होंगे दर्शन

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर माता वैष्णो देवी भवन स्थित पुरानी गुफा के कपाट बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। श्राइन बोर्ड के अनुसार, 14 जनवरी को विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के बाद पारंपरिक विधि से कपाट खोले जाएंगे। हालांकि,...

पंजाब के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन

पंजाब के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन

पंजाब को नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर ले जाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कपूरथला स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में राज्य के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव 2026 का भव्य उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक आयोजन के माध्यम से पंजाब सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch