भाजपा की “चंडीगढ़ साजिश” के खिलाफ पंजाब कानूनी व जन संघर्ष शुरू करेगा: हरपाल सिंह चीमा

by | Nov 23, 2025 | Political

Nov 23, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर चंडीगढ़ को पंजाब से छीनने की कथित साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने साफ कहा कि चंडीगढ़ सिर्फ और सिर्फ पंजाब का है, जिसे 24 गांवों को उजाड़कर बसाया गया था। चीमा ने चेतावनी दी कि चंडीगढ़ के अधिकारों पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आनंदपुर साहिब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीमा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई लड़ेगी। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर सड़क से संसद तक भाजपा की हर साजिश का डटकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के 3 करोड़ लोग अपने हक की रक्षा के लिए एकजुट हैं।

चीमा ने भाजपा पर देश के लोकतांत्रिक और संघीय ढांचे को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा “हिटलर की सोच” पर चल रही है। उन्होंने कहा कि जब पूरा पंजाब और देश श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मना रहा है, तब चंडीगढ़ से जुड़े विवाद को हवा देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने जैसा है।

वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा की पंजाब-विरोधी नीतियों की सूची लंबी है—तीन काले कृषि कानून, बीबीएमबी में हस्तक्षेप, पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट पर कब्जे की नाकाम कोशिश, और अब चंडीगढ़ को संविधान की धारा 240 के तहत केंद्र के सीधे नियंत्रण में लाने की योजना। उन्होंने इसे पंजाब के अधिकारों पर सीधा हमला बताया।

केंद्र सरकार द्वारा लाए जाने वाले संविधान (131वां संशोधन) बिल पर चीमा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि यदि चंडीगढ़ को यूटी की तरह राष्ट्रपति के अधिकार क्षेत्र में लाने की कोशिश की गई, तो पंजाब इसे किसी हाल में स्वीकार नहीं करेगा।

अंत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में ‘आप’ सरकार हर मोर्चे पर पंजाब के अधिकारों की रक्षा करेगी और भाजपा की हर साजिश को बेनकाब करेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch