बम धमकी केस में बड़ा खुलासा! आरोपी का ईमेल आईडी नेटवर्क आया सामने

by | Jun 7, 2026 | Crime

Jun 7, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सौरव बिस्वास से पूछताछ पूरी होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई थी, जहां एक दिन की रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की गई।

जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी सौरव बिस्वास पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गोबिंद पल्ली क्षेत्र का रहने वाला है और कथित तौर पर ईमेल आईडी खरीदने-बेचने के कारोबार से जुड़ा हुआ था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी कम कीमत पर ईमेल आईडी खरीदता था और बाद में उन्हें अधिक दामों पर बेचता था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों और तकनीकों का इस्तेमाल कर ईमेल अकाउंट्स का नेटवर्क संचालित करता था।

मोबाइल, लैपटॉप और डिजिटल डिवाइस की जांच

रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों की बारीकी से जांच की। साइबर एक्सपर्ट्स यह पता लगाने में जुटे हैं कि धमकी भरे ईमेल किस तकनीक और माध्यम से भेजे गए थे तथा क्या इस पूरे मामले के पीछे किसी बड़े साइबर नेटवर्क या संगठित गिरोह की भूमिका है।

पहले गुजरात में हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार आरोपी को सबसे पहले गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई थी। बाद में चंडीगढ़ पुलिस ने भी पूछताछ के लिए आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया।

पूछताछ पूरी होने और रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। मामले में साइबर जांच अभी जारी है और एजेंसियां आरोपी के संभावित नेटवर्क और गतिविधियों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। संत-महापुरुषों की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

‘पंजाब ने भाजपा को दिखाया आईना’— धूरी रैली को लेकर हरपाल चीमा का बड़ा हमला

‘पंजाब ने भाजपा को दिखाया आईना’— धूरी रैली को लेकर हरपाल चीमा का बड़ा हमला

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने धूरी में आयोजित भाजपा की जनसभा को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेतृत्व पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि धूरी रैली में जनता की बेहद कम मौजूदगी ने पंजाब में भाजपा की वास्तविक स्थिति को उजागर कर...

LPG सिलेंडर महंगा होते ही भड़के चीमा, केंद्र सरकार पर लगाए बड़े आरोप

LPG सिलेंडर महंगा होते ही भड़के चीमा, केंद्र सरकार पर लगाए बड़े आरोप

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई ताजा बढ़ोतरी को लेकर पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से पहले से महंगाई की मार झेल रहे गरीब और मध्यम...

केवल सिंह ढिल्लों की ताजपोशी के बाद भाजपा में बड़ा घटनाक्रम, डॉ. राजू ने छोड़ा पद

केवल सिंह ढिल्लों की ताजपोशी के बाद भाजपा में बड़ा घटनाक्रम, डॉ. राजू ने छोड़ा पद

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पंजाब भाजपा के महासचिव डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक करते हुए संगठन मंत्री को भेजा...

जालंधर में इंसानियत शर्मसार! 16 दिन के मासूम को 5 लाख में बेचने का आरोप

जालंधर में इंसानियत शर्मसार! 16 दिन के मासूम को 5 लाख में बेचने का आरोप

पंजाब के जालंधर से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पूर्व पति पर आरोप लगाया है कि उसने पैसों के लालच में उनके 16 दिन के नवजात बच्चे को 5 लाख रुपये में बेच दिया। महिला का दावा है कि आरोपी नशे का आदी है और बच्चे की बिक्री...

Get In Touch
close slider

Get In Touch