पंजाब में सड़क क्रांति: 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जारी, जून तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

by | Apr 18, 2026 | National

Apr 18, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 45,000 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिसे जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर गांव को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और लोगों को सुगम यातायात सुविधा मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

ठेकेदारों पर सख्ती, 5 साल तक जिम्मेदारी

हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि नई नीति के तहत सड़क बनने के बाद अगले 5 वर्षों तक उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी। यदि इस दौरान सड़क में कोई खराबी आती है तो ठेकेदार को ही इसे ठीक करना होगा, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

निगरानी के लिए विशेष टीमें

सड़क निर्माण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ‘मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड’ और ‘क्वालिटी कंट्रोल सेल’ का गठन किया गया है। ये टीमें समय-समय पर निरीक्षण कर रही हैं और घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू है।

आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

ईटीओ ने बताया कि पंजाब में पहली बार ‘फुल डेप्थ रेक्लेमेशन’ (FDR) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके तहत 540 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इस तकनीक से सड़कें अधिक टिकाऊ बनती हैं और जलभराव की समस्या भी कम होती है।

मुख्यमंत्री खुद कर रहे मॉनिटरिंग

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और कई स्थानों पर जमीनी निरीक्षण भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हालिया बेमौसम बारिश से काम में थोड़ी देरी जरूर हुई, लेकिन अब कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सरकार को उम्मीद है कि तय समयसीमा के भीतर सड़क परियोजनाएं पूरी कर ली जाएंगी, जिससे पंजाब के लोगों को बेहतर और सुरक्षित सफर का अनुभव मिलेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिल्लौर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, हरजोत कौर लोहटिया ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिल्लौर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, हरजोत कौर लोहटिया ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से आज फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढेसियां काहना और राजगोमाल से एक विशेष बस रवाना की गई। इस अवसर पर फिल्लौर हलका इंचार्ज मैडम हरजोत कौर लोहटिया...

भाजपा का ‘यूज़ एंड थ्रो’ कल्चर बेनकाब, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू इसके ताजा उदाहरण: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा का ‘यूज़ एंड थ्रो’ कल्चर बेनकाब, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू इसके ताजा उदाहरण: हरपाल सिंह चीमा

आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा राजनीति को एक ऐसे बाजार में बदल चुकी है, जहां सत्ता की खातिर वफादारी, विचारधारा और जनादेश का सौदा किया जाता है। पार्टी ने कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं को अपने राजनीतिक हित...

मंदिरों के बाद अब जालंधर डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी

मंदिरों के बाद अब जालंधर डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी

पंजाब में बम धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। सुबह राज्य के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद देर शाम एक और सनसनीखेज ई-मेल सामने आया है। इस बार शरारती तत्वों ने जालंधर के डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी दी है,...

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगेगी लगाम, सरकार नए कानून की तैयारी में

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगेगी लगाम, सरकार नए कानून की तैयारी में

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए व्यापक सुधारों की घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही स्कूल शिक्षा विभाग ने नए...

जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। एसोसिएशन की एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट से जुड़े सभी मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर 25 जून 2026 से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch