
पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह चुनाव 24 अक्तूबर 2025 को होंगे और उसी दिन वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली हुई सीट
यह सीट पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी।
-
अरोड़ा ने 1 जुलाई को राज्यसभा से इस्तीफा दिया था।
-
इस्तीफे को मंजूरी भी मिल चुकी है।
-
इस्तीफे के बाद वे लुधियाना वेस्ट से उपचुनाव लड़े और जीत हासिल की।
इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में जगह मिली।
अगला सांसद कौन होगा?
अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि आखिरकार अरोड़ा की जगह कौन राज्यसभा जाएगा। यह सीट पंजाब की राजनीति के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
केजरीवाल के नाम पर भी लगी थी अटकलें
संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद कयास लगाए गए थे कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि, केजरीवाल ने खुद इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था।








