
पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ सख़्त मुहिम को अंजाम देते हुए खन्ना ज़िले में सोमवार को बड़े स्तर पर Cordon and Search Operation (CASO) चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व आई.जी. डॉ. एस. भूपथी ने किया। दिनभर चले ऑपरेशन में 40 से अधिक संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली गई और 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने 7 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशीले पदार्थ, मोबाइल फोन व अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। चार नए केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को उजागर करने में जुटी है।
आई.जी. भूपथी ने कहा कि यह ऑपरेशन पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।









