
देर रात कपूरथला से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। श्री सत्यनारायण बाजार के पास एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के प्रदेश उपप्रधान लाली भास्कर पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया।
🕙 यह हमला रात करीब 10 बजे हुआ, जब लाली भास्कर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि एक कार सवार युवक तेज रफ्तार से उनके पास आया, जिस पर लाली ने उसे धीरे चलाने का अनुरोध किया। इस बात से आक्रोशित होकर कार में सवार अन्य युवकों ने लाली से गाली-गलोच शुरू कर दी।
⚡ चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ हमलावरों ने हाथ में पहने लोहे के कड़ों से लाली भास्कर पर हमला कर दिया और फिर तेज़ी से वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से जख्मी लाली को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
🚔 सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दो बाइक सवार हमलावरों को राउंडअप कर गिरफ्तार किया। पूछताछ जारी है।
📋 लाली भास्कर का कहना है कि उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने इसके संबंध में पहले ही डीजीपी पंजाब को लिखित शिकायत भी दी थी।
🛡️ थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।








