Punjab के लिए ज़ारी हुए यह आदेश, अब रात को भी होगा यह काम

by | Jan 7, 2025 | States

Jan 7, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने धुंध के मौसम को देखते हुए सभी पुलिस कमिश्नरों व एस.एस.पीज को रात्रिकालीन नाके लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपने निर्देशों में कहा कि रात्रिकालीन नाकों की सीनियर  अधिकारियों द्वारा चैकिंग की जानी चाहिए। राज्य में प्रवेश होने वाले सभी मार्गों को नाके लगाकर सील किया जा रहा है और साथ ही अंतर जिला प्वाइंटों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से नाके लगाए जा रहे हैं।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि सुरक्षा हमारी अहम प्राथमिकता है और इसे देखते हुए सभी राज्य तथा अंतर जिला प्वाइंटों पर रात के समय वाहनों की चैकिंग की जानी चाहिए। इससे अपराधी तत्वों और गैंगस्टरों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आपराधिक तत्व  धुंध की आड़ में राज्य में प्रवेश न कर पाएं इसलिए यह कदम उठाया गया है। पंजाब पुलिस प्रमुख ने कहा कि अंतर्राज्यीय प्रवेश मार्गों पर पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ियां भी खड़ी की जानी चाहिएं जिससे आपराधिक तत्वों के मन में भय बना रहे।

उल्लेखनीय है कि पिछले समय में राज्य में पुलिस स्टेशनों पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमले किए थे। यद्यपि पंजाब पुलिस ने ग्रेनेड हमला करने वालों को या तो मार गिराया है या फिर गिरफ्तार कर लिया है परंतु फिर भी धुंध का मौसम होने के कारण  अत्यधिक चौकसी की जरूरत है। पंजाब पुलिस ने विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में पड़ती पुलिस चौकियों तथा पुलिस थानों की सुरक्षा को भी यकीनी बनाने और रात के समय इनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध करने के लिए कहा है। पंजाब में जम्मू कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान व अन्य मार्गों से प्रवेश होने वाले मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जम्मू- कश्मीर से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है क्योंकि पिछले समय में जम्मू-कश्मीर में भी आतंकी हमले हुए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, ईंट-भट्ठे के ड्राइवर पर POCSO के तहत केस दर्ज

मोगा में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, ईंट-भट्ठे के ड्राइवर पर POCSO के तहत केस दर्ज

यह एक बेहद विचलित करने वाली घटना है। एक न्यूज़ पोर्टल के लिए इस संवेदनशील विषय को सावधानी और गंभीरता के साथ पेश करना ज़रूरी है। यहाँ आपका SEO- मोगा (पंजाब): पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ रंगों के त्योहार होली के बीच...

पंजाब में लगातार 3 दिन सरकारी छुट्टी, 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

पंजाब में लगातार 3 दिन सरकारी छुट्टी, 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

मार्च महीने में पंजाब के लोगों को लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश मिलने जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार 21 मार्च से 23 मार्च तक स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक 21 मार्च (शनिवार) को ईद-उल-फितर के मौके पर पूरे पंजाब...

कनाडा में ट्रक हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत, तरनतारन में पसरा मातम

कनाडा में ट्रक हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत, तरनतारन में पसरा मातम

कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है। बेहतर भविष्य और रोज़गार की तलाश में विदेश गए पंजाब के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान तलविंदर सिंह और जज्बीर सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के तरनतारन जिले के गांव माड़ी गौड़ सिंह और एलोवाल के रहने वाले थे।...

जालंधर की नन्हीं बेटी बनी मिसाल, ई-रिक्शा चलाकर बहनों को लेकर जाती है स्कूल

जालंधर की नन्हीं बेटी बनी मिसाल, ई-रिक्शा चलाकर बहनों को लेकर जाती है स्कूल

पंजाब के जालंधर से एक प्रेरणादायक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटी बच्ची ई-रिक्शा चलाते हुए अपनी दो बहनों के साथ स्कूल जाती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कम उम्र में इस बच्ची का आत्मविश्वास और जिम्मेदारी सभी को...

गुरदासपुर में ज्वैलर के घर दिनदहाड़े डकैती, हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर 3 करोड़ की लूट

गुरदासपुर में ज्वैलर के घर दिनदहाड़े डकैती, हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर 3 करोड़ की लूट

पंजाब के गुरदासपुर में एक ज्वैलर के घर में दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। हथियारबंद लुटेरों ने परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर करीब 3 करोड़ रुपये के गहने और नकदी लूट लिए और फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ज्वैलर वरुण महाजन के घर हुई। उनकी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch