
पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन आईएएस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिंदिता मित्रा को पंजाब की नई मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में संबंधित अधिकारियों को तुरंत नए पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।










