फर्जी माइंस पोर्टल से करोड़ों की ठगी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

by | Jan 19, 2026 | Crime

Jan 19, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

अवैध खनन और ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी माइंस पोर्टल के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी मनींदर सिंह, एसएसपी रूपनगर ने प्रेस को दी।

एसएसपी ने बताया कि माइंस एंड जियोलॉजी विभाग पंजाब की ओर से सूचना मिली थी कि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मिलती-जुलती एक नकली वेबसाइट तैयार कर सरकारी रॉयल्टी के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। आरोपी माइंस एंड जियोलॉजी पंजाब के नाम से फर्जी पोर्टल बनाकर जाली क्यूआर फॉर्म जारी करते थे, जिनके जरिए ट्रांसपोर्टरों और क्रशर संचालकों से पैसे वसूले जा रहे थे।

मामले में थाना नंगल में 14 जनवरी 2026 को एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले रण कुमार उर्फ राणा नामक ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर नोनू भल्ला निवासी भरतगढ़, गुरमीत सिंह निवासी सरसा नंगल और पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड खिलेश प्रताप शाही निवासी गोरखपुर को भी गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य अहम डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लंबे समय से फर्जी क्यूआर कोड के जरिए लोगों को गुमराह कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में सरकार को करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। इस मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आईटी एक्ट 2000 की धाराएं 66, 66(C) और 66(D) के तहत केस दर्ज किया गया है।

एसएसपी मनींदर सिंह ने स्पष्ट किया कि फिलहाल माइंस विभाग के किसी अधिकारी की संलिप्तता सामने नहीं आई है, लेकिन जांच जारी है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि माइनिंग से संबंधित किसी भी प्रक्रिया के लिए केवल विभाग के आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें और संदिग्ध वेबसाइट या लिंक से सावधान रहें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत बठिंडा में जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर की अवैध रूप से बनाई गई इमारत को बुलडोजर से गिरा दिया। प्रशासन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त...

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

पंजाब के गुरदासपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। थाना सदर क्षेत्र के गांव चोर सिद्धवां में सोमवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मौजूदा सरपंच मनजिंदर सिंह के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में...

मानसून की धमाकेदार एंट्री तय! 2 से 5 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत

मानसून की धमाकेदार एंट्री तय! 2 से 5 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत

पंजाब में पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून अब दस्तक देने वाला है। इसके साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा और कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। 1 जुलाई से बदलेगा मौसम...

1 जुलाई से खुलेंगे सभी स्कूल, छुट्टियां बढ़ाने की खबर निकली फर्जी

1 जुलाई से खुलेंगे सभी स्कूल, छुट्टियां बढ़ाने की खबर निकली फर्जी

पंजाब के लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अहम खबर है। राज्य सरकार द्वारा घोषित गर्मियों की छुट्टियां सोमवार (30 जून) को समाप्त हो रही हैं और 1 जुलाई 2026 (बुधवार) से प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल नियमित रूप से खुल जाएंगे। शिक्षा विभाग ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch