Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

by | Jun 8, 2026 | News

Jun 8, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में जहां इन दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर दी गई है।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 18 जून को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य सरकारी संस्थाओं में अवकाश रहेगा। इस दौरान सरकारी दफ्तरों में नियमित कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा।

सिख इतिहास में श्री गुरु अर्जन देव जी का विशेष स्थान है। वे सिखों के पांचवें गुरु थे और उन्हें ‘शहीदों के सरताज’ के रूप में सम्मानित किया जाता है। उनकी शहादत को सिख इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं में गिना जाता है। गुरु अर्जन देव जी की शहादत के बाद उनके पुत्र गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने सिख समुदाय को आध्यात्मिकता के साथ-साथ अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का संदेश दिया था।

राज्य सरकार द्वारा घोषित इस अवकाश के चलते सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और विभिन्न सरकारी संस्थानों से जुड़े लोगों को एक अतिरिक्त छुट्टी का लाभ मिलेगा। वहीं, आम लोगों को सरकारी कार्यों के लिए 18 जून से पहले या बाद में अपनी योजना बनानी होगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch