तमिलनाडु की तर्ज़ पर योजना पर विचार, छात्रों की पढ़ाई, पोषण और स्वास्थ्य में आएगा सुधार

by | Aug 26, 2025 | International

Aug 26, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार तमिलनाडु की ‘मुख्यमंत्री ब्रेकफास्ट स्कीम’ को पंजाब में लागू करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार करेगी।

शहरी क्षेत्रों में इस योजना के विस्तार को लेकर आयोजित एक समारोह में मान ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य आम आदमी पार्टी की पहली प्राथमिकता है और तमिलनाडु मॉडल से सीख लेकर पंजाब में भी छात्रों को नाश्ता उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू किया जाएगा।

सीएम ने बताया कि तमिलनाडु में यह योजना सितंबर 2022 में ग्रामीण प्राथमिक स्कूलों से शुरू की गई थी। वहां 34,987 स्कूलों के 17 लाख से अधिक छात्रों को नाश्ते का लाभ मिला है। अब इसे शहरी सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों तक बढ़ाया गया है। मान ने कहा कि इस पहल से छात्र उपस्थिति में वृद्धि, सीखने में सुधार, कुपोषण में कमी और प्राथमिक छात्रों में बीमारियों की दर घटी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में भी ऐसी ही योजना छात्रों और समाज के दबे-कुचले वर्गों के लिए बेहद ज़रूरी है। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपने पिता और पूर्व सीएम एम. करुणानिधि की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

पंजाब की शिक्षा में उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों को ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में बदल रही है।

  • राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में पंजाब ने केरल को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया।

  • पंजाब के 848 सरकारी स्कूलों के छात्रों ने NEET, 265 ने JEE मेन्स और 45 ने JEE एडवांस्ड परीक्षा पास की।

  • लड़कियों की पढ़ाई के लिए विशेष बसें शुरू की गईं।

  • प्रिंसिपलों व शिक्षकों को सिंगापुर, फिनलैंड और अहमदाबाद में प्रशिक्षण दिलवाया गया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम

मान ने कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ लागू करेगी।

  • हर परिवार को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलेगा।

  • इस योजना में किसी भी आय सीमा का बंधन नहीं होगा।

  • पंजाब के सभी 3 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।

  • वर्तमान में 881 आम आदमी क्लीनिक सक्रिय हैं, जो रोजाना 70 हजार मरीजों का इलाज करते हैं।

  • आने वाले दिनों में 200 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू होंगे।

केंद्र सरकार पर हमला

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि देश को “जुमलागिरी का उस्ताद” चला रहा है। उन्होंने ‘अच्छे दिन’ और 15 लाख रुपये के वादों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे झूठे वादों से जनता का राजनीति पर विश्वास कम हुआ है, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

मान ने कहा कि पंजाब सरकार मिशनरी भावना के साथ लोगों की सेवा कर रही है और ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के बीच विदेश में फंसे जालंधर के उद्योगपतियों के परिवारों ने राहत की सांस ली है। जालंधर के कई उद्योगपति, जो जर्मनी में आयोजित होने वाली एक बड़ी हैंड-टूल प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे थे, युद्ध के कारण बीच रास्ते में ही दोहा और...

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब के नवांशहर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक अस्पताल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। यह घटना बंगा के मुकंदपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अस्पताल के...

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और यह बढ़कर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल की कीमतों में इस...

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एसएसआई गोपाल के रूप में हुई है।...

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर: श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन और ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch