
पंजाब में इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कुलदीप सिंह धालीवाल अब मंत्री नहीं रहे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। कुलदीप सिंह धालीवाल ने इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया था कि वह पंजाब के लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे।
वह पंजाब के लोगों की भलाई के लिए काम करते रहेंगे। गौरतलब है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने लुधियाना पश्चिम से चुने गए विधायक संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया है। “सूत्रों के अनुसार, अरोड़ा को इंडस्ट्री और एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।” राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई है।









