पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज (31 जुलाई) दोपहर 12 बजे कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर होगी। सभी कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है और बैठक की अध्यक्षता स्वयं सीएम मान करेंगे।
हालांकि बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, इसमें कुछ बड़े और जनहित से जुड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले, 22 जुलाई को ही कैबिनेट की बैठक में ‘लैंड पूलिंग पॉलिसी’ को लेकर कई बड़े बदलाव किए गए थे। उस बैठक के बाद सीएम मान ने खुद मीडिया को संबोधित कर फैसलों की जानकारी दी थी।
आज की बैठक को लेकर भी राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल है। इसे सरकार की आगामी रणनीति या नीतिगत बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
🔍 संभावित प्रमुख विषय
-
विकास परियोजनाओं को हरी झंडी
-
नशा विरोधी मुहिम को नया ढांचा
-
नई भर्ती नीति
-
किसानों या युवाओं के लिए नई योजनाएं
-
कानून व्यवस्था पर समीक्षा