
लुधियाना में एक कारोबारी पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी गई। इस दौरान प्रॉपर्टी कारोबारी के पैर में गोली लगी जिससे वह गंभीर घायल हो गया, जिसे तुरन्त सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने DMC अस्पताल रैफर कर दिया है। घायल कारोबारी की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई जोकि प्रॉपर्टी का काम करता है।
बता दें कि घटना गत रात्रि की है, कारोबारी जसविंदर अपने दोस्तों के साथ डिनर करने के लिए गया था। इसी बीच ढोलेवाल गुरुद्वारा फेरूमान साहिब के बाहर करीब 11 बजे हमलावरों ने जसविंदर पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 5 से 6 हमलावर KIA कार में सवार होकर आए थे। पहले तो हमलावरों मे जसविंदर को साइड मारी और फिर उसके कार को घेर कर हमला किया।
हमलावरों ने कारोबारी जसविंदर सिंह की कार के शीशे भी तोड़ दिए। इस बीच एक हमलावर ने जसविंदर पर गोली चला जोकि उसके पैर में लगी। इस दौरान लोगों का शोर सुनकार हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल थाना डिविजन नंबर 6 की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर हमलावरों की जसविंदर से रंजिश क्या थी। बता दें कि पहले भी प्रॉपर्टी कारोबारी जसविंदर पर फायरिंग हुई थी। जिसमें व बाल-बाल बच गए और गोली उनकी कार पर लगी थी।








