राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा फेरबदल: 7 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, तरनजीत सिंह संधू बने दिल्ली के उपराज्यपाल

by | Mar 6, 2026 | National

Mar 6, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

देश में राज्यपाल और उपराज्यपाल पदों पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में नई नियुक्तियों और तबादलों को मंजूरी दी है। इस फैसले के तहत कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है।

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर तमिलनाडु के राज्यपाल रहे आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश, शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना, नंदकिशोर यादव को नागालैंड, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार और जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

वहीं केंद्र सरकार ने तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। वह विनय कुमार सक्सेना की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

तरनजीत सिंह संधू भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ राजनयिक हैं। वह श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त और अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch