
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट बड़ी ही तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें Pahalgam Attack के विरोध में 30 अप्रैल को बंद की Call दी गई है। इस कथित पोस्टर में पंजाब की सभी औद्योगिक इकाइयों, दुकानों, फैक्ट्रियों, निजी स्कूलों, निजी संस्थानों, निजी ट्रांसपोर्टरों से बुधवार 30 अप्रैल को बंद में सहयोग करने की अपील की गई है। इस वायरल कथित पोस्ट को लेकर लोग भी काफी दुविधा में फंसे हुए है कि कल यानि कि 30 अप्रैल को पंजाब बंद है या नहीं !

आपको यह बता दें कि फिलहाल किसी भी धार्मिक, सामाजिक या राजनीतिक संगठन ने 30 अप्रैल को पंजाब बंद की कॉल नहीं दी है। इसलिए 30 अप्रैल को पंजाब पूरी तरह खुला रहेगा।









