लुधियाना में लूट की साजिश नाकाम, हथियारों सहित 5 बदमाश गिरफ्तार

by | Feb 10, 2026 | Crime

Feb 10, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

Ludhiana में अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत थाना टिब्बा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लूट की योजना बना रहे पांच बदमाशों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ASI प्रदीप सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि श्री गुरु तेग बहादुर नगर इलाके में एक फैक्ट्री के सामने खाली प्लॉट में कुछ युवक दीवार की आड़ में छिपे हुए हैं। बताया गया कि आरोपी राहगीरों को लूटने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पांचों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो लोहे के दात, एक खिलौना पिस्तौल और दो लोहे की रॉड बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित (सलेम टाबरी), चैतन्य (ख्वाजा कोठी चौक), नीरज कुमार (न्यू माधोपुरी), रमेश पासवान (पुनीत नगर, टिब्बा रोड) और बलविंदर भारद्वाज (ताजपुर रोड) के रूप में हुई है। सभी आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उनसे शहर में हुई पुरानी लूट की घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री भगवंत...

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अमृतसर में परिवहन विभाग ने बकाया राशि और लंबित चालान नहीं भरने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में कई वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और अब इनके खिलाफ जब्ती अभियान भी चलाया जाएगा। इस संबंध...

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर कथित फायरिंग मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को राजनीति का मोहरा नहीं बनाया जाना चाहिए। सीएम मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कलाकार का...

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

पंजाब के जालंधर का एक युवक 15 दिनों तक मलेशिया में फंसे रहने के बाद आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आया। युवक की वापसी राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से संभव हो सकी। जानकारी के मुताबिक जालंधर निवासी आकाश न्यूजीलैंड से भारत लौट रहा था। इसी दौरान यात्रा और...

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पंजाब के लुधियाना में पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज फायरिंग की वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch