ऑपरेशन प्रहार: तड़के छापेमारी, पंजाबी सिंगर समेत 13 लोग हिरासत में, 8 ग्राम हेरोइन बरामद

by | Feb 10, 2026 | Crime

Feb 10, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

माछीवाड़ा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बुधवार तड़के सख्त कार्रवाई करते हुए इलाके में बड़े स्तर पर छापेमारी की। सुबह करीब 4 बजे पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से चार लोगों के पास से नशीले पदार्थ बरामद होने की पुष्टि हुई है।

थाना मुखी पवित्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई एसएसपी दर्पण आहलूवालिया के निर्देशों पर की गई। पुलिस ने क्षेत्र के 22 स्थानों पर एक साथ रेड की। जांच के दौरान कई संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सामने आई, जिसके बाद संबंधित लोगों को हिरासत में लिया गया।

एक मामले में पुलिस टीम कुहारा रोड स्थित अडियाना बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक और महिला आपस में झगड़ते नजर आए। पुलिस को देखते ही दोनों बस स्टैंड के अंदर चले गए। इसी दौरान युवक ने अपनी पैंट से मोम लगा एक लिफाफा महिला को दिया, जिसे उसने पीछे की ओर फेंक दिया।

शक के आधार पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। युवक ने अपना नाम सरवन सिंह और महिला ने परमजीत कौर बताया। तलाशी के दौरान फेंके गए लिफाफे से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों गांव रहीमाबाद खुर्द के रहने वाले हैं और आपस में भाई-बहन हैं।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परमजीत कौर पहले पंजाबी सिंगर रह चुकी हैं और उन्होंने कई सांस्कृतिक व धार्मिक गीत जारी किए थे। पुलिस के अनुसार, इन दोनों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसके अलावा, एक अन्य कार्रवाई में दो और लोगों को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया है। शेष नौ लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस तैयार कर उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch