
पंजाब में लगातार गैंगस्टरों और बदमाशों की शामत आई हुई है कारण कि पंजाब सरकार पंजाब को पूरी तरह से अमन शांति वाला राज्य बनाना चाहती है, जिसके चलते पंजाब सरकार के आदेशों पर पंजाब पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों और राज्यों में दहशत फैलाने वालों पर शिंकज़ा कसा ज़ा रहा है।
आपको बता दें कि गत दिवस मेजर स्कूटर पार्ट्स की दुकान पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले हमलावर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आज उक्त हमलावर को उसके हथियार बरामद करने के लिए ले जा रही थी। इस बीच हमलावर ने पुलिस को धक्का देकर भागने की कोशिश की, जिस दौरान पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। पुलिस फिलहाल कार्रवाई कर रही है।








