Pahalgam Attack : पंजाब के DGP ने अधिकारियों को ज़ारी किए आदेश

by | Apr 24, 2025 | National

Apr 24, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए नरसंहार के बाद पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने आज राज्य के सभी पुलिस कमिश्ररों तथा एस.एस.पीज. के साथ आनलाइन बैठक करके उन्हें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकारों में हाई अलर्ट करने के निर्देश देते हुए कहा कि कश्मीर घटना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था तथा शांति को बनाकर रखना पंजाब पुलिस का पहला कत्र्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में पूरी तरह से शांति को बहाल रखना राज्य पुलिस का पहला कत्र्तव्य है।

उन्होंने कहा कि आतंकियों के संभावित ठिकानों पर छापे मारे जाएं और गैंगस्टरों की गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखी जाए क्योंकि कश्मीर में आतंकी हमले के बाद देश विरोधी ताकतें व तत्व पंजाब में स्थिति का फायदा उठा कर गड़बड़ करवाने के प्रयास कर सकते हैं।

पंजाब की सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है इसलिए पंजाब में हाई अलर्ट रखना जरूरी है। उन्होंने आला पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह अपने अधीन आते क्षेत्रों में सभी पुलिस थानों के एस.एच.ओज. तथा डी.एस.पी. व अन्य गैजेटेड अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश जारी करें। डी.जी.पी. ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पाकिस्तान या उसकी एजैंसी आई.एस.आई. की किसी भी हरकत को सहन नहीं किया जाएगा और उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch