
इस समय की बड़ी ख़बर पंजाब के जालंधर जिले के हलका फिल्लौर से आ रही है, जहां पर खालिस्तानी समर्थक और पंजाब के युवा वर्ग को गुमराह करने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू के ईशारे पर माहौल ख़राब करने की साज़िश रची गई और इस साजिश के चलते ही फिल्लौर के गांव नंगल में शरारती तत्वों द्वारा डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर “सिख्स आर नॉट हिंदू”, जैसे कई आपत्तिजनक शब्द लिखे मिले।
इसको लेकर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो भी जारी की है जिसमें उसने डॉक्टर अंबेडकर के खिलाफ भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल किया है जिसके बाद गांव में माहौल काफी तनावपूर्ण बन गया है। आपको बता दें कि पुलिस की और से उक्त लिखे हुए स्लोगन तो जरूर मिटा दिए गए हैं लेकिन गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो रहा है व जैसे-जैसे वीडियो वायरल हो रही है, माहौल बिगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।









