फिल्लौर पुलिस में हड़कंप! नाबालिग से अश्लील हरकत के मामले में डीएसपी सरवण सिंह बल्ल पर एफआईआर के आदेश

by | Nov 12, 2025 | Crime

Nov 12, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के फिल्लौर में नाबालिग बच्ची और एक महिला से अश्लील हरकतों के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। थाना फिल्लौर के इंस्पेक्टर भूषण कुमार से जुड़े इस केस में अब बड़ी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं। पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस मामले में डीएसपी फिल्लौर सरवण सिंह बल्ल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं।

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि डीएसपी बल्ल पर आरोप है कि उन्होंने SHO भूषण कुमार की इस मामले में मदद और बचाव करने की कोशिश की, जो कि कानूनन अपराध है। वहीं, इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर पहले से ही नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकतें और एक महिला से अशोभनीय बातचीत करने के आरोप लगे हैं। आयोग ने भूषण कुमार पर धारा 21 जोड़ने के निर्देश दिए हैं, जिससे उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आयोग के आदेशों के बाद एसएसपी कार्यालय को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं और आने वाले दो से तीन दिनों में एसएसपी (देहाती) स्तर पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। फिल्लौर पुलिस विभाग में इस आदेश के बाद भारी हड़कंप मच गया है।

इस पूरे मामले से पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली और महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासनिक स्तर पर अगला कदम कितना सख्त होता है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch