विधायक रमन अरोड़ा को गैंगस्टरों की धमकी! 5 करोड़ की फिरौती मांगकर दी जान से मारने की चेतावनी

by | Nov 12, 2025 | Crime

Nov 12, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को अज्ञात गैंगस्टरों ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वालों ने विधायक से 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, विधायक रमन अरोड़ा को 8 नवंबर को एक विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसमें धमकी भरे शब्दों में फिरौती मांगी गई। जब उन्होंने कॉल को गंभीरता से नहीं लिया, तो अगले ही दिन दोबारा फोन कर विधायक और उनके परिवार को मारने की चेतावनी दी गई।

इस घटना के बाद रमन अरोड़ा ने तुरंत इसकी सूचना जालंधर पुलिस कमिश्नर को दी और औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीम फोन कॉल्स के स्रोत और विदेशी नंबर के पीछे के लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है।

सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक जांच में यह मामला विदेश से संचालित किसी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल, विधायक अरोड़ा और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने इस घटना को हाई अलर्ट केस के रूप में दर्ज किया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने वायरल वीडियो विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch