फगवाड़ा के नजदीक गांव मौली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीती देर रात करीब 60 से 62 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। उनके शरीर, खासकर गर्दन पर गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, गुरचरण सिंह रोजाना खाना खाने के बाद गांव में स्थित अपने कुएं पर सोने के लिए जाते थे। बताया जा रहा है कि बीती रात भी वह खाना खाने के बाद कुएं पर सोने चले गए थे।
सुबह पत्नी पहुंची तो अंदर से बंद था गेट
सुबह जब गुरचरण सिंह की पत्नी कुएं पर पहुंचीं तो वहां का गेट अंदर से बंद था। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह अंदर जाकर देखा गया। वहां गुरचरण सिंह मृत अवस्था में मिले।
गांव के सरपंच अमनदीप सिंह और किसान नेता पाला मौली के अनुसार, मृतक की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किए जाने जैसे निशान दिखाई दे रहे थे। ग्रामीणों ने चोट को बेहद गंभीर बताया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी फगवाड़ा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गुरचरण सिंह की गर्दन पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं और इन्हीं चोटों के कारण मौत होने की बात सामने आ रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है।
मौत के पीछे क्या है वजह?
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गुरचरण सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के पीछे क्या कारण है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और संभावित साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।
पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला हत्या का है या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

तीन जिंदगियां बचाने वाले ‘तेराकी’ को शौर्य पुरस्कार, LPU में फिल्म ‘बूटवारा’ की पूरी टीम ने किया सम्मानित
जालंधर: अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों की जिंदगी बचाने वाले तेराकी उमेश शर्मा को उनकी बहादुरी और समाज के प्रति समर्पण के लिए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2009 में उमेश शर्मा ने पानी में डूब रहे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर...











