फगवाड़ा में नामी मिठाई की दुकान पर फायरिंग, सुबह-सुबह गोलियों से इलाके में दहशत

by | Jan 12, 2026 | Crime

Jan 12, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। होशियारपुर रोड पर स्थित नामी सुधीर स्वीट शॉप पर सुबह-सुबह अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है, जब कुछ अज्ञात हमलावर दुकान के बाहर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। सूत्रों की मानें तो बदमाशों ने 5 से 6 राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई इस वारदात से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भय व्याप्त हो गया और लोग अपनी-अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

 

हालांकि खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग की यह घटना रंगदारी, पुरानी रंजिश या किसी अन्य कारण से जुड़ी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

सुबह-सुबह हुई इस गोलीबारी ने एक बार फिर फगवाड़ा की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।...

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch