
फगवाड़ा पुलिस ने शहर में अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखने के लिए शहर में घूमने वाले गलत अंसरों पर नकेल कस रखी है।
जिसके चलते ही फगवाड़ा पुलिस ने एक युवक को नाज़ायज़ हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी फरार बताया ज़ा रहा है। ज़ानकारी देते हुए एसपी फगवाड़ा मैडम रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि रावलपिंडी पुलिस ने नाज़ायज़ हथियार के साथ प्रभज़ोत सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र परमजीत सिंह वासी रामपुर खलियाण को गिरफ्तार किया था।
जिससे हुई पूछताछ में सामने आया कि बिल्ल अपने फगवाड़ा के लामियां मोहल्ला में रहने वाले साथी कुलभूषण सोनी उर्फ विनी सोनी पुत्र विपन सोनी को भी नामज़द किया गया कारण कि यह दोनों मिलकर ही वारदातों को अंजाम देते थे। एसपी रूपिंदर भट्टी ने बताया कि सोनी फिलहाल फरार है लेकिन जल्द ही उसकों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।









