फगवाड़ा में नगर कीर्तन के चलते ट्रैफिक रूट डायवर्ट, पुलिस ने जारी किया नया मार्ग—देखें पूरा मैप

by | Nov 21, 2025 | States

Nov 21, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शताब्दी समागम के उपलक्ष्य में 22 नवंबर को फगवाड़ा में होने वाले नगर कीर्तन को देखते हुए फगवाड़ा पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए शहर में बड़े पैमाने पर रूट डायवर्जन लागू किए हैं। पुलिस ने यात्रियों की सहूलियत के लिए पूरा डाइवर्जन मैप भी जारी किया है।

नगर कीर्तन के कारण GT रोड, होशियारपुर चौक, मेहली बाइपास, भुल्लाराई चौक और शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सुबह से ही परिवर्तन प्रभावी रहेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।


डाइवर्जन रूट इस प्रकार हैं:

1. डाइवर्जन A

  • बंगा रोड → भुल्लाराई → मेहली बाइपास → फगवाड़ा सिटी

2. डाइवर्जन B

  • होशियारपुर रोड → लुधियाना रोड → भुल्लाराई चौक → मेहता बाइपास → GT रोड

3. डाइवर्जन C

  • शुगर मिल चौक → अर्बन एस्टेट → यू-टर्न → फगवाड़ा सिटी

पुलिस ने बताया कि यह रूट नगर कीर्तन के सुचारू संचालन और ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं। महत्त्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे ताकि यातायात में कोई बाधा न आए।

यातायात पुलिस की अपील

फगवाड़ा पुलिस ने नागरिकों से संयम रखने और यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में लोग हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

फगवाड़ा में हिंसा का मामला: सरपंच रजत भनोट व 10 साथियों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा...

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल से सटे ऐरमां गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात गांव की एक महिला ने घर के आंगन में आहट सुनने के बाद सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने तीन लोगों को आपस में बातचीत करते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch