फगवाड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का हंगामा, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

by | Sep 24, 2025 | Crime

Sep 24, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

फगवाड़ा। पंजाब के फगवाड़ा उपमंडल के गांव रावलपिंडी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय मुस्कान के रूप में हुई है, जिसकी शादी अप्रैल 2023 में गांव के ही निवासी सन्नी कुमार से हुई थी।

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

मुस्कान के पिता सुरजीत सिंह निवासी शामनगर, फगवाड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 21 सितंबर की सुबह उनकी बेटी को उसके पति सन्नी कुमार, ननद सिमरन, जेठानी गुरप्रीत कौर और चाची सास मंजू ने मिलकर बेरहमी से पीटा और फिर जबरन जहरीली दवा पिला दी।

इसके बाद मुस्कान की तबीयत बिगड़ गई। पहले उसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर हालत गंभीर होने पर जालंधर रेफर किया गया। वहां भी सुधार न होने पर मंगलवार को उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

धरने पर बैठे परिजन

मुस्कान की मौत की खबर से मायके पक्ष आक्रोशित हो उठा और उन्होंने फगवाड़ा सिविल अस्पताल चौक पर धरना दे दिया। परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना और ज्यादतियों ने उनकी बेटी की जान ले ली। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया केस

धरने की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। मृतका के पति, ननद, जेठानी और चाची सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
मोगा में कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी धमकी

मोगा में कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी धमकी

पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मोगा के धर्मकोट क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी के...

जालंधर में MP अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, CM मान और केजरीवाल का केंद्र पर हमला

जालंधर में MP अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, CM मान और केजरीवाल का केंद्र पर हमला

पंजाब की सियासत में उस समय हलचल मच गई जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अशोक मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी की। बुधवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत उनके जालंधर स्थित आवास और यूनिवर्सिटी परिसरों...

जालंधर में सैलून विवाद बना हिंसक: ग्राहक पर हमला, CCTV के आधार पर जांच शुरू

जालंधर में सैलून विवाद बना हिंसक: ग्राहक पर हमला, CCTV के आधार पर जांच शुरू

जालंधर के बस्ती गुजा इलाके में एक सैलून को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार तरुण कुमार नामक युवक बाल कटवाने के लिए कई बार सैलून पहुंचा, लेकिन उसे लगातार इंतजार करने को कहा गया। आरोप है कि बाद में सैलून कर्मचारियों ने उसका काम...

बैसाखी पर फायरिंग से दहशत: कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब मार्ग पर संगत पर हमला

बैसाखी पर फायरिंग से दहशत: कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब मार्ग पर संगत पर हमला

बैसाखी के पावन अवसर पर जहां प्रदेशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल था और नगर कीर्तन निकाले जा रहे थे, वहीं कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब के बीच देर रात हुई फायरिंग की घटना ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।   जानकारी के अनुसार जालंधर से आनंदपुर साहिब जा रही संगत...

फगवाड़ा की नन्हीं वरिहा हांडा ने रचा इतिहास, महज 1 साल 10 महीने में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

फगवाड़ा की नन्हीं वरिहा हांडा ने रचा इतिहास, महज 1 साल 10 महीने में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

फगवाड़ा की नन्हीं बच्ची वरिहा हांडा ने बेहद कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया है। महज 1 वर्ष 10 महीने की उम्र में वरिहा ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (IBR) में अपना नाम दर्ज करवाया है। इतनी छोटी उम्र में इस तरह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch